सारंगढ वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस को बड़ा झटका खिलन सोरेंग के नेतृत्व में 50 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, ज्योति पटेल व निखिल बानी के तिगड़ी से कांग्रेस का अभेदगढ़ टूटा
सारंगढ भाजपा जिला बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के खैरहा एवं जुनाडीह क्षेत्र में कांग्रेस के मोर्चा महामंत्री खिलन सोरेंग के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कांग्रेस के पुरुष व महिला कार्यकर्ताओ ने राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री टंकराम वर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।नगर के वार्ड नं 10 जहाँ से कांग्रेस के पार्षद ही जीत कर आते थे ऐसे कांग्रेस के अभेदगढ़ को जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, ज्योति पटेल और मंडल अध्यक्ष निखिल बानी के नेतृत्व व सूझबूझ से इस कांग्रेसी वार्ड को जिसमे कांग्रेस कभी नही हारी उस अभेदगढ़ को चुनाव के ठीक 1 महीने पहले राजनीतिक स्तर से तोड़ दिया गया है।वार्ड नं 10 खैरहा,जुनाडीह क्षेत्र के अब सैकड़ो गरीब परिवार भाजपा के तरफ झुकाव नजर आ रहे है।
**भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में
जूनाडीह वार्ड नं. 10 से** ——
कांग्रेसी नेता खिलन सोरेंग,जीत सिंग, विजय मनहर, संजय टंडन ,पुनीराम मनहर,संतोष यादव, रोशन सोरेग, सूरजीत सोरेंग,मानसी सोरेग,श्याम बाई, विष्णु मनहर, बिहारी गंगोत्री, चांदनी कर्ष, कविता सोरेग,लाला प्रजापति,सोनू मैत्री, भोलू कर्ष, मोंगरा सोरेंग,तिलक राम,फिरतीन मनहर, सेवा बाई, राम बाई, शंकुन्तला,बोदला,करमाहा,करमा बाई,ननकीबाई, राज कुमारी, फिरतीन बाई, खीख बाई, गंगा बाई, विनोद, ललिता, करिश्मा, शिवयादव, नरेन्द्र यादव, बुखा,अकाश,धर्मेंद्र ।
कांग्रेसी नेता खिलन सोरेंग ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित हैं। साथ ही, उन्होंने भाजपा की नीतियों और रीति-नीति में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 10 से भाजपा पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस घटनाक्रम को आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड नंबर 10 में राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित—
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी श्री रजनीश सिंह, जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता श्री वेदराम जांगड़े, जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, जिला मंत्री श्री अमित तिवारी, श्री द्वारिका साहू सहित जिले के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज के इस बैठक कार्यक्रम की पूरी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी के द्वारा दिया गया।
