सड़क हादसे में एक और परिवार का सहारा छिन गया!
सारंगढ,,, सारंगढ़ क्षेत्र में ग्वालिनडीह के पास रविवार, 25 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय उसत कुर्रे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कृष्णा कुर्रे घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल मारुति ब्रेजा कार का नंबर CG13AZ 4488 बताया जा रहा है।
लेकिन इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक उसत कुर्रे अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी पत्नी लकवाग्रस्त हैं और तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।
उसत कुर्रे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सवाल यह है कि इन बच्चों के भविष्य और परिवार की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?
आखिर सड़क पर तेज रफ्तार का कहर कब थमेगा?
हम सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी जल्दबाजी से किसी परिवार की खुशियां न छीनें।
फिलहाल, हादसे के कारणों और पुलिस कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
