धान खरीदी में समस्या या गड़बड़ी पर किसान कंट्रोल रूम के नंबर पर करें संपर्क कलेक्टर के निर्देश पर जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में स्थापित हुआ 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम

20250223_105315
खबर शेयर करें

सारंगढ़–बिलाईगढ़, । जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने, घटतौली एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान धान बिक्री से संबंधित किसी भी शिकायत, समस्या या जानकारी के लिए 9183966492 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा और प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री तरुण बरेठ, कम्प्यूटर ऑपरेटर विपणन, और श्री विलफ्रेड एक्का, भृत्य कृषि उपज मंडी तैनात रहेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री मुकेश कुमार अजय, कम्प्यूटर ऑपरेटर खाद्य शाखा, तथा श्री तेज साहू, भृत्य विपणन जिम्मेदारी संभालेंगे। रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक श्री देवेन्द्र रात्रे, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेयरहाउस, और श्री लालाराम महिलांगे, भृत्य वेयरहाउस की ड्यूटी रहेगी।

धान खरीदी से जुड़ी किसी भी परेशानी या अनियमितता की सूचना किसान दिए गए नंबर पर देकर आवश्यक जानकारी और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

 


खबर शेयर करें

Recent Posts