बिरसा मुण्डा का योगदान समाज के लिए अतुलनीय है—श्रीकांत सोमावार

IMG-20261113-WA0011
खबर शेयर करें

सारंगढ़ आज जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार ने कहा कि बिरसा मुण्डा का योगदान केवल जनजातीय समूह के लिए ही वरन सभी समुदाय के लिए है 1875 में 15 नवम्बर को हुआ था तथा वे बचपन से मेधावी रहे जिससे उनके पिता ने उन्हे मिशनरी स्कूल में भर्ती कराया वहां उन्होने देखा कीमत मिशनरी शिक्षा तो दे रहे हैं परंतु वेब भोले भाले आदिवासियों के जमीनो को हडप कर ले रहें हैं तो उन्होने अग्रेजो के समक्ष अपनी बात रखी व इस मुद्दे पर लडाई शुरू किया पर मात्र 26 वर्ष की उम्र में बिरसा मुण्डा जी की हत्या कर दिया गया इसी कारण इनके बारे में अधिक प्रचार प्रसार नहीं हो पाया पर भाजपा ने जनजातीय समूह को केवल वोट बैंक नहीं वरन उनको सभी वर्ग के समान मान कर उनके लिए अटल बिहारी बाजपेई व नरेद्र मोदी के कार्यकाल में मंत्रालय व आयोग बनाया व बिरसा मुण्डा जी जयंती भी मनाना शुरू किया आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा की150 जयंती पर भव्य कार्यक्रम धर्मजयगढ में आयोजित किया जानेवाला है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय नेता व मुख्यमंत्री विष्‍णु देव साय भी शामिल होने वाले हैं। वहीं जनजातीय समूह को देश के सर्वोच्च पदों जिसमें राष्ट्रपति प्रमुख हैं आज कई मुख्यमंत्री व कई मंत्री पदों पर जनजातीय समूह को स्थान दिया है व भाजपा लगातार जनजातीयों के आवास, रोजगार इत्यादि के लिए योजनाएं चला रही हैं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल भुवन मिश्रा, निखिल केशरवानी, हरिनाथ खुंटे, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, कमल सिदार, संजय सोरेंग उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts