बजट सभी के लिए हितकारी:-नारायण चंदेल पत्रकारों ने पूछे तीखे सवाल कहा पत्रकारों के लिए बजट में कुछ नहीं
सारंगढ़ आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल ने सारंगढ के चंदाई स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्ग के लिए हितकारी है तथा चूंकि भारत की अर्थ व्यवस्था मूल रूप से कृषि पर आधारित है इसी कारण इस बजट में किसानों को समृद्ध बनाने कि सबसे अधिक ध्यान रखा गया है तथा इसके लिए बांध नहर उन्नत कृषि के उपकरणों की उपलब्धता मिट्टी परीक्षण की व्यवस्था जिससे अधिक से अधिक फसल होने की व्यवस्था ,पशुपालन, मछली पालन के लिए तालाबों का निर्माण जिससे वाटर लेवल भी बढता है,महिलाओं के लिए सी मार्ट व बालिकाओं के उच्च शिक्षा की व्यवस्था के लिए हर जिले में कम से कम एक महिला छात्रावास की व्यवस्था और इस बजट में आवागमन के अधिक से अधिक व्यवस्था के लिए सडक, रेल मार्ग और हाई स्पीड रेल कारीडोर के निर्माण ,40000 नए रेल लाईन या निर्माण, शिक्षा रोजगार ,सोलर सिस्टम के उपकरण को सस्ता किया गया है, गंभीर बिमारियों की दवाईयों को सस्ता किया गया है, छोटे अपराध पर सजा नहीं जुर्माना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा इत्यादि के लिए खनिज कारीडोर जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश को खनिज से अधिक से अधिक आय हो इसका प्रावधान किया गया है ।चंदेल ने कहा कि बजट में सभी वर्ग व समूह का ध्यान रखा गया है व प्रावधान किया गया है ।इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक जा जवाहर नायक एवं केरा बाई मनहर भुवन मिश्रा जगन्नाथ केशरवानी सुभाष जालान द्वारका साहू मंचस्थ रहे व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।