पुलिस, पत्रकारों व साभ्रांत नागरिकों से समन्वय बनाकर. करेगी काम,अपराधियों की खैर नहीं—-एसपी

खबर शेयर करें

सारंगढ़ आज दोपहर नव पदस्थ एसपी सुनील शर्मा ने पहली बार प्रेस वार्ता लिया जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस पत्रकार व संभ्रांत नागरिकों को एक दूसरे को पूरक बताते हुए कहा कि पत्रकारों व नागरिकों को सहयोग व समन्वय से ही पुलिस अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रख सकती है तथा इसके लिए उन्होंने कहा कि एक ग्रुप बनाकर एक दुसरे से समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा व कोई भी सूचना सीधे वाट्सअप पर भी दे सकते हैं। उन्होने समाधान एप,अप्रवासी व्यक्ति के जानकारी के लिए एप इत्यादि की जानकारी दिया।वहीं पत्रकारों ने रात्रि गश्त,मुसाफिरी दर्ज कर जांच करने,माइक्रो फायनेंस के कर्मचारियों व अनुमति सी जांच करने ,अनियंत्रित बाईकर्स पर कार्यवाही, नगर मे जुआ शराब पर कार्यवाही, हेलमेट की अनिवार्यता व सडक परिवहन व कानून सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाने इत्यादि सुझाव दिए जिस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।इस दौरान एएसपी निमिषा पाण्डेय, एस डी ओ पी स्नेहिल साहू जिले भर के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति रही ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  गुडेली और टीमरलगा में खनिज माफिया के खिलाफ खनिज विभाग की निष्क्रियता गंभीर सवालों को जन्म दे रही 

Recent Posts