एसडीएम सारंगढ ने पटवारियों को कार्य पर लौटने जारी किया नोटिस, कार्य पर नाम लौटने पर सेवा अवरोध केरल रूप में कार्यवाही कीमत चेतावनी

IMG_20261101_121209
खबर शेयर करें

सारंगढ एसडीएम सांरगढ द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदारों के माध्यम से सर्व पटवारी के नोटिस जारी किया है जिसमें कर्तव्य पर वापसी के संबंध में हिदायत देते हुए लेख किया है कि पटवारी संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा प्रायोजित विभिन्न विषयों को लेकर दिनांक 13 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहकर अपने कर्तव्य से विरत हैं तथा अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होने के कारण विभिन्न प्रशासनिक क्रियाकलाप यथा धान फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी, धान खरीदी संबंधी विभिन्न विषय, हाल ही में घटित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों के नुकसानी का आंकलन संबंधी सर्वेक्षण कार्यवाही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् आने वाले कार्य, सी.एम. हेल्पलाईन संबंधी कार्य, न्यायालयीन कार्य इत्यादि समेत जनहित के अनेक महत्वपूर्ण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहे हैं। शासकीय सेवक होने के नाते यह कृत्य एवं आचरण न केवल शासकीय सेवा नियमावली के प्रतिकूल है, अपितु व्यापक लोकहित एवं शासन हित के अनुरूप नहीं है।
अतएव इस सूचना के माध्यम से सभी को निर्देशित किया गया है कि सभी तत्काल अपने कर्तव्य पर वापस होकर अधोहस्ताक्षरकर्ता को अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करते हुए अपने कर्तव्यों का तत्परतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। स्मरण रहे कि इस सूचना पत्र में वर्णित निर्देश का पालन न किये जाने की स्थिति में आपके विरूद्ध कर्तव्य पर अनुपस्थिति की अवधि को सेवा अवरोध (ब्रेक इन सर्विस) के रूप में परिकलित करते हुए सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत् कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही कारित की जा सकेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व पटवारियों काम होना लेख किया गया है ।


खबर शेयर करें

Recent Posts