सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
सारंगढ, बिलाईगढ़,,,,जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अमले को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों, चौकियों और शाखाओं में स्थानांतरण किया गया है।
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और उत्कृष्ट पुलिसिंग को धरातल पर उतारने के लिए इस प्रकार के प्रशासनिक सुधार एवं फेरबदल आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को और अधिक त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिस सेवाएं मिल सकें।
