रस्सियों से बांधकर 8 गोवंशों को नहर में फेंकने की अमानवीय घटना, 7 को सुरक्षित निकाला, एक की मौत छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

IMG-20261101-WA0003
खबर शेयर करें

सारंगढ़,

रायगढ़ रोड स्थित नहर के पास गोवंशों के साथ क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। आज सुबह लगभग 7 बजे वार्ड क्रमांक 3 के एक निवासी द्वारा गौसेवा आयोग जिला सारंगढ़ की प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की पदाधिकारी हेमन्ती भारती को सूचना दी गई कि 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर नहर में फेंक दिया गया है।

सूचना मिलते ही हेमन्ती भारती ने तत्काल संस्था के जिला अध्यक्ष श्री नत्थूलाल अग्रवाल एवं गौ-रक्षक भाइयों को घटना की जानकारी दी। गौ-रक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू किया। सभी के अथक प्रयासों से 7 गोवंशों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गोवंश की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस हृदयविदारक घटना से संस्था की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष सुश्री आरूती सिंह को भी अवगत कराया गया। उन्होंने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना है। बेजुबान पशुओं के साथ इस प्रकार की क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने तत्काल घटना को प्रशासन एवं संबंधित विभागों के संज्ञान में लाने तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।

**छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर महोदया, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
संस्था ने स्पष्ट किया है कि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के विरुद्ध वह हमेशा आवाज उठाती रहेगी। गोवंशों की सुरक्षा केवल गौसेवकों की नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

**जारीकर्ता:**
**हेमन्ती भारती**
जिला प्रभारी, गौसेवा आयोग
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़


खबर शेयर करें

Recent Posts