रिस्वत के एवज में 38 हजार रुपये के मुर्गे मंगाकर खा गया।बैंक मैनेजर लोन देने से किया इनकार

खबर शेयर करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंक मैनेजर लोन देने के बदले एक किसान से 38 हजार रुपये के मुर्गे मंगाकर खा गया। मगर वह अपने वादे से मुकर गया। 38 हजार रुपये के नुकसान से परेशान किसान ने आत्महत्या की धमकी दी है। किसान ने 2 से 6 दिसंबर तक भूख हड़ताल पर बैठने का भी एलान किया है। इसके अलावा एसडीएम से बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत भी की है। किसान ने यह आरोप मस्तूरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर पर लगाया है। किसान के मुताबिक आरोपी मैनेजर 12 लाख रुपये का 10 फीसदी कमीशन भी ले चुका है। बावजूद इसके उसने लोन देने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़े..  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि नक्सलियों के सफाये के लिए सभी राज्यों को मिलकर काम करना होगा 2026 तक पूरा सफाया

मुर्गियां बेचकर दी कमीशन की रकम

बिलासपुर जिले के सरगंवा गांव के रहने वाले किसान रूपचंद्र मनहर ने पोल्ट्री व्यवसाय की खातिर 12 लाख रुपये के लोन का आवेदन एसबीआई की मस्तूरी शाखा में किया। किसान ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर ने 10 फीसदी कमीशन की मांग की। किसान ने कहा कि इसके बाद उसने मुर्गियों को बेचकर बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी को कमीशन की रकम का आग्रिम भुगतान कर दिया। किसान ने बताया कि कमीशन की राशि का प्रबंध उसने दो महीने में किया था।


खबर शेयर करें

Recent Posts