ब्रेकिंग न्यूज,,,शिकारियों के आतंक से दहला जंगल, सांभर का शिकार… भारी मात्रा में मांस के औशेष
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के झीलगीटार क्षेत्र के जंगल में शिकारियों का आतंक सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात शिकारियों ने जंगल में घुसकर एक सांभर का शिकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में सांभर का मांस बरामद किया।
बताया जा रहा है कि शिकारियों ने जंगल के भीतर सांभर का शिकार कर उसके मांस को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी, लेकिन इससे पहले ही वन विभाग को इसकी भनक लग गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकारियों की तलाश तेज कर दी गई है। जंगल में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वन अमला ने ट्रेनर डॉग को लेकर आरोपियों की धर पकड़ मे लग गई है