हमारी सरकार पूर्णतः किसान हितैषी – भाजपा प्रति एकड़ 13,839 रुपये की अंतर राशि देने सहित धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपा ने की प्रेसवार्ता

IMG-20261121-WA0010
खबर शेयर करें

सारंगढ़। किसानों के हितों और धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दोपहर केशरवानी भवन, सारंगढ़ में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को किसान हितैषी बताते हुए सरकार की कृषि नीतियों और किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के मुरारी नायक, कुलकीत चंद्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष निखिल केशरवानी, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी एवं कैलाश पंडा मंचस्थ रहे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की अंतर राशि प्रदान की जाएगी। वहीं किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि जो किसान धान के स्थान पर गन्ना अथवा अन्य फसलों की खेती करते हैं, उन्हें भी नियमानुसार उचित अंतर राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित नहीं, बल्कि अन्य फसलें उगाने वाले किसानों को भी प्रोत्साहित करना है।

वहीं चक्रवात के प्रभाव से प्रभावित फसलों के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा तथा पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की पहल की जाएगी।

इसके अलावा गिरदावरी और बाढ़ से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए गए। इस पर भाजपा नेताओं ने समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


खबर शेयर करें

Recent Posts