IMG-20240413-WA0010
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी सारंगढ़ के दौरे में रहे। रायगढ़ से आते वक्त वे टिमरलगा स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का निरीक्षण किए। इसके बाद व्यय प्रेक्षक ने कलेक्टोरेट सारंगढ़ में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू से मुलाकात किया। इस दौरान वे सभाकक्ष में जिले के व्यय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने कार्य के संबंध में व्यय प्रेक्षक को जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं। आप सभी ने विधानसभा चुनाव के दौरान कार्य किया है तो कोई परेशानी नहीं आएगा। एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीम के जांच कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे आम जनता भयभीत नहीं हो। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ श्री वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डनसेना, जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, लाइजनिंग अधिकारी श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री एच.डी. भारद्वाज, नोडल अधिकारी एमसीएमसी देवराम यादव, सहायक कोषालय अधिकारी हरि पटेल, प्राचार्य, सेजेस सारंगढ़ सुदीप्त प्रधान आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी आईडीएएस सर्विस के 2010 बैच के अधिकारी हैं।


खबर शेयर करें

Recent Posts