सफलता की कहानी महतारी वंदन की राशि से भुनेश्वरी साहू कर रही रसोई गैस और राशन की पूर्ति

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में चल रहे सुशासन अंतर्गत जिले के नगर पंचायत पवनी की भुनेश्वरी साहू की जिंदगी में महतारी वंदन योजना ने बड़ी राहत दी है। भुनेश्वरी साहू जो एक साधारण गृहिणी हैं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना कर रही थीं लेकिन अब इस योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की राशि ने उनके जीवन को सरल बना दिया है।
हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये की मदद से भुनेश्वरी साहू अब अपने घर का खर्च आसानी से चला पा रही हैं। इस राशि का उपयोग वे एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने और राशन के लिए करती हैं। पहले जहां ईंधन की कमी और रसोई की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था, तब पति या पुत्र के आय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब महतारी वंदन राशि की सहायता उनके लिए मददगार है।

इसे भी पढ़े..  सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही 250 Kg अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

भुनेश्वरी साहू का कहना है कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक तंगी को कम किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया है। अब वे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, जिससे उनके परिवार को एक स्थिर जीवन मिला है। हितग्राही भुनेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मुझे और मेरे परिवार को बड़ी मदद मिली है। अब मैं अपने बच्चों और घर की जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा करती हूं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री साय जी का धन्यवाद करती हूं। भुनेश्वरी साहू जैसे असंख्य जरूरतमंद ग्रामीण और शहरी महिलाओं के घरेलू खर्च में महतारी वंदन की राशि सहयोग कर रही है।


खबर शेयर करें

Recent Posts