अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल  पर सवार 2 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

खबर शेयर करें

बलरामपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जावर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल  पर सवार 2 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वही जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र पैकरा और घायल व्यक्ति की पहचान नमन लकड़ा के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  कोरबा में लोनर हाथी की दस्तक, ड्रोन से निगरानी:वन विभाग ने गांवों में जारी किया अलर्ट;

Recent Posts