छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने उठाया प्रदेश में धान खरीदी का मुद्दा

खबर शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने उठाया प्रदेश में धान खरीदी का मुद्दा उठाया. विपक्ष की मांग पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई. इसके साथ ही विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्ताक्षेप करते हुए हंगामा को शांत कराया

इसे भी पढ़े..  जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो आप सफल नहीं हो सकते : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में हुआ प्रतियोगिता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान खरीदी में ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान परेशान हैं. 16 दिसम्बर हो गया है, लेकिन अब तक एक-तिहाई धान नहीं खरीदा गया. धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था है. प्रदेश में बहुत सारे धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीदी नहीं हो रही है.

इसे भी पढ़े..  नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले पटवारी को एसडीएम ने निलंबित कर दिया

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों को बारदाने की व्यवस्था नहीं हो रही है. राइस मिलर का पेमेंट नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी में किसानों की परेशानी पर सदन में चर्चा कराने की मांग की. विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष से अजय चंद्राकर ने कहा कि राइस मिलर का भुगतान कांग्रेस शासनकाल से अटका हुआ है.

इसे भी पढ़े..  रेल लाइन, एन.एच सडकें ,बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं होंगी प्राथमिकता:- मेनका सिंह जनताओ में खुशी की लहर मिलने के लिए लगा ताता

सौ.लल्लूराम


खबर शेयर करें

Recent Posts