पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली

खबर शेयर करें

राजनांदगांव. जिले में आज सुबह एक पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामलें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला रामपुर घोरदा का है.

इसे भी पढ़े..  32825 किसानों ने 143301. 80 एमटी धान का बिक्री किया

जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ में आरक्षक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में हुई है., जो खैरागढ़ जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था.

इसे भी पढ़े..  निर्वाचन कानून का उल्लंघन करने पर मिल सकता है दंड

वहीं जिले में आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी. जिसमें आरक्षक भी शामिल था. हालांकि आरक्षक ने किस वजह से आत्महत्या की, ये अबतक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस ने आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  एमएसटीसी पोर्टल से होगा रेत खदानों का आवंटन बिलासपुर में बोलीकर्ताओं को 13 अक्टूबर को दिया जाएगा प्रशिक्षण

सौ.लल्लूराम.


खबर शेयर करें

Recent Posts