धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया.।

खबर शेयर करें

धमतरी. जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के 4 धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण कलेक्टर ने किसानों से पूछा, धान मंडी की सुविधा और समस्या धान बिक्री के लिए किसान साफ धान लाएं और छूटे हुए रकबा को दर्ज करने के लिए तहसीलदार से संपर्क करें: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने हितग्राहियों के निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण किया

भीखम के घर से हुई है धान की चोरी

बताया जा रहा कि सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई है. मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े..  केसीसी से मिला ऋण किसानों के लिए मददगार

सौ.लल्लूराम.कॉम


खबर शेयर करें

Recent Posts