रायपुर : सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं

खबर शेयर करें

रायपुर : छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत संचालित सक्षम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस योजना से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महती भूमिका निभा रही है। योजना का उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बनाना है।
नए साल के पहले दिन बेमेतरा जिले की महिलाओं को महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत 19.80 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के द्वारा 14 महिलाओं को सक्षम योजना के तहत 10.80 लाख रूपए और स्व सहायता समूहों को 9.00 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की यह योजना हम महिलाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे हम आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो रहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि सक्षम योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है, जिसके तहत महिलाएं मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। योजना के तहत 2024-25 में छत्तीसगढ़ की 1 हजार महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  हाईकोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है

Recent Posts