सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया,

खबर शेयर करें

बालोद.  जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट पर उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है.

इसे भी पढ़े..  सभी किसान सीएससी सेंटर में कराएं पंजीयन और ईकेवाईसी पंजीयन और ईकेवाईसी होने से किसानों के भुगतान में नहीं आएगा बाधा ईकेवाईसी पूर्णतः निशुल्क

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री श्री साय

 


खबर शेयर करें

Recent Posts