यह जीत जनता के विश्वास व साय के सुशासन का है – ज्योति

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जो यह सिद्ध कर दिया है कि – जनता ने सुशासन , विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है । यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कही है ।उन्होंने कहा कि – यह जीत जनता के विश्वास , भाजपा सरकार की सुशासन नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद , सुशासन व जनसेवा को प्राथमिकता दी है और जनता ने इसी विश्वास पर अपनी मोहर लगाई है । भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकास परक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा को मजबूत किया है । ज्योति पटेल ने जीत को लेकर बहुत बड़ी बात कही कि- यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  विदेशी युवती के हंगामे का कनेक्शन इंटरनेशनल सेक्स रैकेट से जुड़ गया है। फिलहाल युवती के साथ उसका वकील दोस्त पुलिस की रिमांड में है। कस्टडी में युवती ने बॉयल चिकन खाने की रिक्वेस्ट की, जिसके बाद उसे चिकन दिया गया

Recent Posts