24 साल से खंडहर बना सामुदायिक भवन, अब होगी नई शुरुआत! ग्रामपंचायत की नई सोच

खबर शेयर करें

सारंगढ़// ग्राम पंचायत पिण्डरी में  लाखों की लागत से बना सामुदायिक भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुका है। कभी आमजन की सुविधाओं के लिए निर्मित यह भवन अब खंडहर में तब्दील हो गया है। हालांकि, 24 साल बाद पंचायत ने इसके जीर्णोद्धार का फैसला लिया है, जिससे एक बार फिर यह लोगों के उपयोग में आ सकेगा।

लाखों खर्च, लेकिन कोई देखभाल नहीं!

इसे भी पढ़े..  बाल नहीं कटवाने पर छात्र को पीटा, स्कूल से भगाया:रायगढ़ में प्रधान पाठक पर अबतक नहीं हुई कार्रवाई, अधिकारी बोले- जांच जारी

करीब 24 साल पहले जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था। यहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा दी गई थी। शुरुआती वर्षों में लोगों ने इसका खूब उपयोग किया, लेकिन समय के साथ पंचायत की अनदेखी और विभागीय लापरवाही ने इसे जर्जर कर दिया।

अब बदलेंगे हालात, जीर्णोद्धार कार्य शुरू!

इसे भी पढ़े..  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 26 अगस्त को मदिरा दुकान बंद रहेगा

पंचायत ने 2025 में इसके सुधार कार्य की योजना बनाई, और अब इस पर अमल शुरू हो गया है। 25 साल पुराने जंग लगे दरवाजे और खिड़कियां हटा दी गई हैं, जिन्हें नए सिरे से लगाया जाएगा। पंचायत का दावा है कि जल्द ही भवन को पूरी तरह से पुनः उपयोगी बना दिया जाएगा।

ग्रामीणों की मांग – आगे भी हो रखरखाव

इसे भी पढ़े..  छत्तीसगढ़ , काँग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान बैलेट पेपर से हो मतदान नही तो कांग्रेस पार्टी नही लड़ेगी कोई भी चुनाव,,,,

गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय-समय पर देखरेख की जाती, तो यह स्थिति नहीं आती। अब जब जीर्णोद्धार हो रहा है, तो आगे भी इसका सही तरीके से रखरखाव किया जाए ताकि भविष्य में यह दोबारा जर्जर न हो।

अब देखने वाली बात होगी कि पंचायत इस भवन को कितनी जल्दी नया रूप देकर जनता के लिए खोलती है!


खबर शेयर करें

Recent Posts