ग्राम छर्रा में मनाया गया धूमधाम से अम्बेडकर जयंती समारोह

IMG_20260414_203442
खबर शेयर करें

सारंगढ़ जिला के ग्राम छर्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर ग्रामवासियो सहित क्षेत्र के bdc मनोज बसंत सहित हिच्छा वर्तमान सरपंच एवम सरपंच पुष्पा और उप सरपंच देव प्रसाद ,शोभाराम ,हिरालाल,और सभी ग्रामीण साथियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। पूजन-अर्चना कर श्रीफल एवं मिष्ठान अर्पित किया गया तथा गुरु घासीदास बाबा को स्मरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब को देश का गौरव बताते हुए उनके द्वारा स्थापित समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

वहीं ग्राम छर्रा हिच्छा पिण्डरी,गावलीनडीह और टिमारलगा क्षेत्र ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया और उनके विचारों को आज के समय में और भी प्रासंगिक बताया,,वही पूरा ग्राम वासियो ने बाबा की जय जय कार की


खबर शेयर करें

Recent Posts