प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया!
Sarangadh,,,NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन), स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली
सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन दिनांक 16 एवम 17 मार्च को किया गया ! कलेक्टर डॉ संजय कुमार कौनोज ने जिले मे स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने लगातार पिछले कुछ महीने से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं ।डॉ.आर.एल.सिदार खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन मे, श्री नंदलाल इजारदार डीपीएम श्री मनोज साहू डीएएम NQAS सलाहकार श्री कृष्ण पुरी गोस्वामी के निगरानी में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है । इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ अजय सिंह एवं डॉ अंजु गोपे प्रधान के द्वारा 16और 17 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन भ्रमण किया गया जिसमें दोनों जाँच कर्ता के द्वारा बारीकी से भेडवन में मिलने वाली सुविधाओं जैसे कि। —ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे अहम शाखाओं का मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच किया गया एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का मूल्यांकन किया गया मूल्यांकन के द्वारा हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन, मरीजों को दी जाने वाली पोषण आहार, पेयजल स्त्रोत, आईपीडी में भर्ती मरीजों के लिए बेड एवं बेडशीट, उनकी स्वच्छता, अलग-अलग दिवसों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट, प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया गया ।जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक में ज़िले में 95•08%अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री चंद्र कुमार पटेल, डॉ के.एस.पटेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ.गौरव साहू चिकित्सा अधिकारी श्रीमति नौमीली तिवारी ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीमती हिरा यादव स्टाफ नर्स ,नेत्र सहायक अधिकारी श्री दिलेश्वर साहू एम एल टी श्री मुनी लाल सिदार नरसिंग ऑफिसर श्रीमती अस्मिता देहरी आर एच् ओ श्रीमती विक्टोरिया बर्मन फार्मशिष्ट आयुष श्री एम बरिहा फार्मशिष्ट श्री कन्हैयालाल चंद्रा पर्यवेक्षक महिला ममता मैत्री , आर एच ओ नीतू शर्मा
जे एस ऐ श्री रामेश्वर यादव श्रीमति तारा बाई चौहान स्वच्छता कर्मी श्री पालू राम चौहान चौकीदार कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री पंकज सिदार एवम सेक्टर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कल्पना कुर्रे प्रशिला लक्ष्मे प्रियंका कुर्रे प्रियंका सिदार संदीप साहू आर एच् ओ महिला पुरूष श्री हरिराम जांगड़े श्री सुरेश कहार श्री रामेश्वर खुराना श्रीमति सवर्ण माला मिंज श्रीमति ललिता जांगड़े श्रीमति मंजू निराला श्री मति किरण जांगड़े एवम जिले से आर बी एस के टीम कुष्ठ टी बी टीम एवम क्षेत्र के मितानिनों का विषेश सहयोग रहा एवं सभी के कड़ी मेहनत का नतीजा है कि संस्था को यह सफलता प्राप्त हुआ ।