एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, 28 नवंबर को रायपुर में डिक्की का विशेष शिविर

IMG-20261125-WA0006
खबर शेयर करें

जीवन रात्रे की पहल पर सारंगढ़ क्षेत्र से रायपुर जाने के लिए बस की विशेष सुविधा, सुबह 5 बजे टेंगनापाली से होगी रवाना

सारंगढ़। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं और व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रायपुर में डिक्की (DICCI) द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर के माध्यम से इच्छुक युवा अपना नया व्यवसाय शुरू करने अथवा पहले से संचालित व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। यह आयोजन समाज के युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

इस आयोजन में अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए युवा व्यवसायी जीवन रात्रे की मांग एवं पहल पर डिक्की द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र से रायपुर जाने के लिए बस की विशेष व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस 28 नवंबर को सुबह 5 बजे टेंगनापाली से रायपुर के लिए रवाना होगी।

युवा व्यवसायी जीवन रात्रे ने क्षेत्र के एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के युवाओं, नए उद्यमियों तथा पहले से व्यवसाय कर रहे लोगों से इस विशेष शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में भी आगे आना चाहिए। ऐसे शिविर व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकते हैं।

 


खबर शेयर करें

Recent Posts