श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च

IMG-20250327-WA0002
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत निर्माणी मजदूरो का एवं असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों का पंजीयन किया जाता है। छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 68595 मजदूरों का पंजीयन हुआ है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु अब तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च है, इस अवधि में श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च 2025 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज :-
1. हितग्राही के लाइव फोटो ।
2. हितग्राही के आधार कार्ड की मूल स्कैन प्रति।
3 हितग्राही के बैंक पासबुक की मूल स्कैन प्रति।
4 स्व-घोषणा प्रमाण पत्र स्कैन प्रति।

मोबाईल एप्प श्रमेव जयते से नवीनीकरण

विभाग के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन निःशुल्क है एवं किसी भी सी.एस.सी. सेंटर अथवा किसी भी कम्प्यूटर ऑपरेटर या ऐसे सेंटर के द्वारा किया जा सकता है। वर्तमान में शासन द्वारा श्रम विभाग के पंजीयन एवं योजनाओं के आवेदन हेतु मोबाईल एप्प श्रमेव जयते जारी किया गया है जिसमें श्रमिक स्वतः ही अपना पंजीयन कर सकते है एवं पंजीकृत श्रमिक योजना हेतु आवेदन कर सकते है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर अथवा श्रम विभाग की वेबसाईट श्रमेव जयते डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन shramevjayate.cg.gov.in में उपलब्ध है।


खबर शेयर करें

Recent Posts