30 मार्च को होगा कक्षा 6वीं में प्रवेश का उत्कर्ष प्राक्चयन परीक्षा उत्तीर्ण बच्चे निजी स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक निशुल्क पढ़ सकेंगे

20250223_105315
खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़, / पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित प्राक्चयन परीक्षा जिला स्तर पर रविवार 30 मार्च को होगा। इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र, विकासखंड़ सारंगढ़ एवं बरमकेला के परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा जिला रायगढ़ में एवं विकासखंड़ बिलाईगढ़ के परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा जिला बलौदाबजार-भाटापारा में आयोजित किया जाना निर्धारित है। प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र की जानकारी बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मोबाइल नंबर 8109059410 से प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तीर्ण बच्चे प्रदेश के निजी स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक निशुल्क पढ़ सकेंगे। यह प्राक्चयन परीक्षा पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के लाभ हेतु प्रक्रिया है। जिले के बरमकेला क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल केंदवाही बार के लगभग 120 बच्चे राजकुमार कॉलेज रायपुर जैसे स्कूलों में इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।


खबर शेयर करें

Recent Posts