मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया

1732374448_338782d84325de6be244
खबर शेयर करें

पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी
Raipur मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची छोटी किलीमंजारो पर्वत को फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निशा यादव को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।


खबर शेयर करें

Recent Posts