वित्त विभाग ने रजत जयंती पर की शिविर, सारंगढ़ में 5 पेंशन और 58 वेतन विसंगति का हुआ समाधान

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, / राज्य स्थापना के रजत जयंती में वित्त विभाग के संचालनालय पेंशन और भविष्य निधि छत्तीसगढ़ तथा संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के निर्देश पर जिला कोषालय कार्यालय पुराना कचहरी सारंगढ़ में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पेंशन के 5 प्रकरण और 58 वेतन निर्धारण विसंगति का निराकरण किया गया। इस शिविर में वित्त विभाग के सहायक संचालक, लेखा अधिकारी ने जिले के कोषालय अधिकारी उत्तम सिंह के सहयोग में पेंशन और वेतन निर्धारण के प्रश्नों का समाधान सहित मार्गदर्शन दिए, जिससे शासकीय कर्मियों को लाभ हुआ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  19 नवंबर से 10 दिसम्बर तक होगा विश्व शौचालय अभियान विश्व शौचालय दिवस पर कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न

Recent Posts