सीएमएचओ डॉ निराला ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आयुष्मान कार्ड बनाने और फाइलेरिया दवा सेवन के निर्देश

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, / ​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला ने जिला स्तरीय टीम के साथ ग्राम सलोनी एवं उलखर के स्कूलों का दौरा कर स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा किया। उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी उपस्थित रहे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय एवं निजी विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। ​निरीक्षण के दौरान टीम ने कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें दवा सेवन और विफ़्स कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड संधारण शामिल है।

इसे भी पढ़े..  *पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 दिसंबर 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त की जा सकती है।

​ शरीर से कृमि मुक्ति और हाथीपांव जैसी बीमारियों से बचाव के लिए दवा सेवन की स्थिति जांची गई। बच्चों को शिक्षकों की उपस्थिति में दवा सेवन सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं ‘साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण’ (विफ़्स) के तहत दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक और बच्चों द्वारा इसके नियमित सेवन की जानकारी ली गई। स्कूल स्तर पर बच्चों के आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता और उनके रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई। डॉ. निराला ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

इसे भी पढ़े..  बाल नहीं कटवाने पर छात्र को पीटा, स्कूल से भगाया:रायगढ़ में प्रधान पाठक पर अबतक नहीं हुई कार्रवाई, अधिकारी बोले- जांच जारी

​”बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है, ताकि दवा सेवन और रिकॉर्ड संधारण में कोई लापरवाही न हो।”
— डॉ. एफ. आर. निराला, सीएमएचओ, सारंगढ बिलाईगढ़


खबर शेयर करें

Recent Posts