डीएमएफ से सीसी रोड का निर्माण, मकरी जलप्रपात का हो रहा कायाकल्प मकरीदरहा में पर्यटन को बढ़ावा देने चल रहे निर्माण कार्यों का डॉ. संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण आने जाने के सड़क निर्माण पूर्ण होने से मकरी दरहा जलप्रपात के पर्यटन को मिलेगी नई गति कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जंगल मार्ग से पैदल पहुंचकर किया निरीक्षण डॉ कन्नौजे के निर्देश, रुपरेखा और मॉनिटरिंग से कार्य हुआ सम्भव

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि से सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मकरी स्थित मकरी दरहा जलप्रपात में पहुंच मार्ग सीसी सड़क निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे स्वयं पैदल चलकर जंगल के रास्ते से मकरी जलप्रपात पहुंचे और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सरपंच को निर्देशित किया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश के लिए नाका बनाया जाए तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़े..  भिलाई में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी

ग्राम मकरी के सरपंच ने बताया कि शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। बरसात के मौसम में लगभग 50 फीट से अधिक ऊंचाई से गिरता झरना अत्यंत आकर्षक और मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है, जिससे यह स्थल जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बना रहता है।

कलेक्टर ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए गेबियन वॉल निर्माण के भी निर्देश दिए गए, जिससे नुकीले पत्थरों को हटाकर रास्ता सुरक्षित बनाया जा सके और जलप्रपात तक पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके अतिरिक्त गाजीबो (बैठक शेड) निर्माण के निर्देश दिए गए, जिससे पर्यटकों को बैठने की सुविधा मिल सके और पर्यटक अपने परिवार के साथ बैठ कर यहां समय बिता सके।

इसे भी पढ़े..  तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 5 निवासी योगेश साहू के रूप में हुई

कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश व जिले के पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि बीते बरसात मौसम में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने यहाँ पहुंचकर जायजा लिया था, जिसमें जलप्रपात तक पगडनडी पहुंच मार्ग अत्यंत कठिन था और केवल एक संकरा रास्ता उपलब्ध था। डॉ कन्नौजे के निर्देश, रुपरेखा और मॉनिटरिंग के कारण खनिज न्यास मद से लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, जो अब पूर्ण हो चुका है। इससे विशेषकर बरसात के समय आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।

इसे भी पढ़े..  हत्या के मामले में 02 वर्ष से फरार 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, सारंगढ़ जनपद के अधिकारी, ग्राम पंचायत मकरी के सरपंच एवं मनरेगा विभाग के एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें