संभाग शह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक होंगे विस्तृत कार्यक्रम

खबर शेयर करें

सारंगढ आज दोपहर संभाग शह प्रभारी ,अभिषेक शुक्ला ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर एक माह तक चलने वाले पार्टी के विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ‘सेवा पखवाड़ा का आयोजन करती है लेकिन इस बार यह सुखद संयोग बन रहा है कि 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जी जनसेवा में एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में अपने 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। इसलिए, इस बार हमने जन सेवा और समर्पण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प मजबूत करना है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता और आम जन की इस अभियान में सहभागिता होगी और हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।7 अक्टूबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने वाले हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल का प्रारंभ किया और पिछले 25 वर्षों में जनसेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को अपनाते हुए अपनी इस सेवा यात्रा को सतत जारी रखा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पूरे कार्यकाल को इस रूप में देखा जा सकता है कि पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे, उन्हें हमेशा संकल्प और सिद्धि तक पहुंचाने का प्रयास किया। 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में सफल रहे, तो यह उनके नेतृत्व और उनकी सोच का परिणाम रहा। 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराना हो, 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना हो या 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाना हो, यह सब उनके प्रयासों का परिणाम है। 200 करोड़ कोविड के मुफ्त टीके और 4 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए आवास बनाना सामान्य घटना नहीं है। यह सामान्य परिवर्तन नहीं है, बल्कि वह परिवर्तन है, जो आम लोगों के जीवन में लाने का उनका प्रयास रहा है और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास रहा है।

इसे भी पढ़े..  नकाबपोश दो युवकों ने मां-बेटी पर किये डंडे से वार। हमला:घर के पीछे घात लगाए बैठे थे बदमाश, दरवाजा खोलते ही मारा डंडा, 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने जिस प्रकार काम को आगे बढ़ाया है, यह उनके स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। पॉलिसी पैरालिसिस का दौर था और हमारी इकोनॉमी को फ्रैजाइल-5 के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की जो अलग पहचान बनी, भारत की साख और सम्मान में जो लगातार वृद्धि हुई, यह उसी का परिणाम है। आज विश्व भर में भारत का प्रभुत्व और भारत का सम्मान जिस प्रकार उनके नेतृत्व में बढ़ा है, यह हम सबने देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला है जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है।
प्रकार बदलाव आया है। “सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प के तहत 7 अक्टूबर 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी और “विकसित भारत 2047” का संकल्प लिया जाएगा। सेवा ज्योति कलश के साथ सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए सुविधानुसार पैदल यात्रा या बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। देश के सभी जिला मुख्यालयों सहित करीब 1,000 स्थानों पर “विकसित भारत 2047” का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े..  रोटी और आलू टमाटर की सब्जी खाकर काम पर निकला परिवार, फिर एक के बाद एक होने लगे बेहोश, 8 पहुंचे अस्पातल

युवा मोर्चा के माध्यम से एक अलग यात्रा की भी योजना है। इसमें दो यात्राएं निकलेंगी, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर से उनकी कर्मभूमि बनारस तक और बनारस से वडनगर तक सेवा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा 10 अलग-अलग टोलियों में निकलेगी, जिनका नेतृत्व युवा करेंगे। प्रत्येक टोली में 50 युवा साथी होंगे, जो पूरे रूट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य हाटकेश्वर महादेव, वडनगर और काशी विश्वनाथ, वाराणसी में जलाभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करना है। यात्रा के दौरान गांवों में चौपाल, आंगनवाड़ी केंद्रों, किसानों और शहरों के युवा क्लबों के साथ संवाद किया जाएगा। प्रत्येक टोली प्रतिदिन करीब 5 से 7 कार्यक्रम करेगी। करीब 20 दिनों की यह यात्रा अलग-अलग रूट से लगभग 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, जनता का फीडबैक लेना, चौपाल के माध्यम से जनसंवाद करना और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करना यात्रा का उद्देश्य होगा। साथ ही, “सेवाः मेरा योगदान” के तहत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस विचार को आगे बढ़ाया जाएगा कि हर व्यक्ति को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच जनभागीदारी के माध्यम से 25 विभिन्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन विषयों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया जाएगा कि वह “सेवाः मेरा योगदान” के तहत अपना समय श्रमदान और मनदान के रूप में दे।

इसे भी पढ़े..  राजस्व मंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का किया आह्वान एक पेड़ मां का नाम का भी पौधारोपण किया गया खेत बचाओ अभियान में शामिल हुए सैकड़ों किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन

“सेवाः मेरा योगदान” के माध्यम से यह बताया जाएगा कि पहले क्या स्थिति थी और आज क्या परिवर्तन आया है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम 25 मिनट का श्रमदान देने की अपील की जाएगी। करीब 25 अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है, ताकि आम जनमानस अपने जुड़ाव के साथ योगदान दे सके और देश के विकास में भागीदार बन सके। “सेवा सेतु अभियान” के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जो लाभार्थी किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन ब्लॉक स्तर पर लेकर समय-सीमा के भीतर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही, स्वास्थ्य शिविर और अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए भी कैंप लगाए जाएंगे। “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के तहत देश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मानव समूह (रंगोली) के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित करते हुए यह ह्यूमन रंगोली बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के कलाकार, महिला बहनें, हमारे स्वयं सहायता समूह की बहनें, विद्यार्थी और व्यापक स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से यह कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल महामंत्री अमित तिवारी वेदराम जांगडे सहित अन्य कई भाजपाईयों की उपस्थिति रही ।


खबर शेयर करें

Recent Posts