व्याख्याता हेतु 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़, /लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता (हिन्दी), व्याख्याता (अंग्रेजी), व्याख्याता (संस्कृत), व्याख्याता (भौतिकी), व्याख्याता (राजनीति शास्त्र), व्याख्याता (इतिहास), व्याख्याता (भूगोल) एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल रायपुर (पूर्व नाम सीजी व्यापम) ने 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 (रविवार) है। यह परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में होगा।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं. उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
