दिव्यांगजनों से शिक्षक और सहायक शिक्षक पद के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

20250223_105315
खबर शेयर करें

सारंगढ़,/लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक (हिन्दी), (संस्कृत), (अंग्रेजी),(गणित), (सामाजिक विज्ञान), (कृषि) के रिक्त पदों और सहायक शिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। यह परीक्षा 16 जिलों में आयोजित किया जाएगा। शिक्षक, भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) के लिए अंधापन, सेरेब्रल पाल्सी, गणित विषय हेतु दोनों बांह, एएसडी (माइल्ड), सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठरोग, कृषि विषय हेतु सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठरोग के दिव्यांग, वहीं सहायक शिक्षक के लिए अंधापन, बहरापन और सेरेब्रल पाल्सी के उपयुक्त दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं। उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि, सेरेब्रल पाल्सी, मुख्य रूप से शारीरिक गतिविधियों, संतुलन और मांसपेशियों के नियंत्रण को प्रभावित करने वाली स्थिति है। यह मस्तिष्क के उस हिस्से में चोट या असामान्य विकास के कारण होती है जो मांसपेशियों की हलचल को नियंत्रित करता है। इसके लक्षणों में शामिल, मांसपेशियों में कड़ापन या बहुत ढीलापन, चलने-फिरने, बैठने या संतुलन बनाने में दिक्कत, कुछ मामलों में बोलने या निगलने में कठिनाई शामिल है।


खबर शेयर करें

Recent Posts