बिलाईगढ़ एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को मिली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल ने कंधों पर बैज लगाकर किया पदोन्नत।
सारंगढ
छत्तीसगढ़ पुलिस में 2015 बैच की डीएसपी और वर्तमान में बिलाईगढ़ की एसडीओपी दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ने श्रीमती मिंज के कंधों पर बैज (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस दौरान सारंगढ़ एसडीओपी गोविंद दीवान, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा भी मौजूद रहे।
दीपिका मिंज अब तक लगभग 1
1 वर्षों की सेवा दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ में एसडीओपी के रूप में कार्यरत हैं। हर स्थान पर उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से अपने कर्तव्य का पालन किया है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मिंज को नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।
