शासकीय लोचन पांडे विद्यालय में पत्रकारों पर किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभद्र दिप्पणी
आज शासकीय महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा सैनिक व वीर सम्मान कार्यक्रम जो सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दौर का कार्यक्रम था में अपने सम्बोधन में अनियंत्रित मीडिया से देश को सबसे अधिक खतरा बताते हुए व्याख्यान दिया जिसकी जिला प्रेस क्लब घोर निंदा करता है। पत्रकारगणों ने सम्पूर्ण सेवा संकल्प सहित समस्त शासकीय पक्ष विपक्ष के समस्त कार्यक्रमों व जनहित के मुद्दों व आम नागरिको की आवाज बनकर समाचार प्रकाशित व प्रसारित किया है इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय का यह बयान अत्यंत दुखद है जिसकी प्रेस क्लब कडी नंदा करता है व भविष्य में इनके खबर के बहिष्कार का भी प्रस्ताव करता है।
