पत्नी की पीट-पीट कर दी हत्या हैवान पति गया हवालात, मुर्गा सब्जी बनाने को लेकर की हत्या,,,

खबर शेयर करें

सूरजपुर  खड़गवां में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया था। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई की। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव डुबी बड़कापारा निवासी भगवान दास सांडिल्य ने चौकी खड़गवां में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को उनके दामाद ने उनकी बेटी पूनम टेकाम को मुर्गा लाकर दिया। इसके बाद पत्नी पूनम ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। विवाद अधिक होने पर पति हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह चूल्हे से जलती हुई लकड़ी निकालकर पूनम को पीटने लगा। इस दौरान पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी खड़गवां की पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह (48) निवासी जगन्नाथपुर खपरापारा चौकी खड़गवां को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए हुई राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बैठक

Recent Posts

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश