रायपुर : राज्यपाल श्री डेका को सोल्जराथान कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया सैन्य अधिकारियों ने

1732957663_227a16694ab62f113c7f
खबर शेयर करें

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया (कोसा) मुख्यालय नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं  कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने  विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  राज्यपाल को आमंत्रित किया।
यह दौड़ कार्यक्रम सन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सेना के योद्धाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे।


खबर शेयर करें

Recent Posts