वनरक्षक भर्ती में छूटे अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 1 दिसंबर को रायगढ़ में होगा

upsssc-forest-guard-recruitment_1694583318
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,रायगढ़, धरमजयढ़ एवं जांजगीर चांपा वनमण्डल के वनरक्षक भर्ती के नोडल रायगढ़ वनमण्डल अंतर्गत वनरक्षक के कुल 103 रिक्त पदों पर 34231 अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया 16.11.2024 से प्रारंभ किया गया था। 16.11.2024 को मेसर्स टाईमिंग एण्ड टेक्नोलॉजीस इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में स्थापित उपकरणों में आयी तकनीकी समस्या के कारण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बैच के जिन अभ्यर्थियों का दक्षता परीक्षा की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो पाया है, तथा चौथे एवं पांचवें बैच के अभ्यर्थी इस समस्या के कारण परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके, उन्हें आगामी 1 दिसंबर को प्रातः 6 बजे शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण के लिए रिजर्व तिथि 01.12.2024 को उपस्थित होने के लिए जानकारी दी गई है। इसी प्रकार पात्र अभ्यर्थी जिनका प्रवेश पत्र जारी हुआ है तथा एक ही तिथि को पुलिस बल एवं वनरक्षक का परीक्षा होने के कारण निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित नहीं हो सके, या जिनके प्रवेश पत्र में फोटो, जेन्डर, आदि में त्रुटि है उन्हें भी 01 दिसंबर 2024 को उपस्थित होने के लिए बताया गया है।


खबर शेयर करें

Recent Posts