ग्रामीणों के इलाज में मददगार है डॉक्टर आपके द्वार एमएमयू वाहन

20241130_180515
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ आरईसी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक ‘महारत्न’ कंपनी है, जिसके माध्यम से जिले में 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से डॉक्टर आपके द्वार निशुल्क संचालित की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीणों के गांव, मोहल्ला, घर के पास इलाज के लिए यह बेहतर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा है। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम मौहापाली में एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्माशिष्ट ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया। एमएमयू वाहन में वजन, खून की मात्रा हीमोग्लोबिन जांच, बल्ड प्रेशर और श्वास (ऑक्सीमेट्री) जांच सुविधाओं के साथ निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों ने अपना इलाज कराया। बुजुर्ग और घरेलू महिलाओं सहित किसान परिवार के सभी सदस्यों के लिए धान कटाई, भंडारण और बिक्री आदि के कई काम में व्यस्त हैं। ऐसे माहौल में किसी के बीमार होने पर इलाज की घर पहुंच सेवा ने ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हुआ है। सारंगढ़ ब्लॉक में शनिवार को मौसम साफ नहीं था। हल्की बारिश और बादल के मौसम में भी एमएमयू की टीम ने ग्रामीणों का इलाज किया। गांव के अलग अलग मोहल्ला के निवासी किसान परिवार अपने धान के सफाई और भंडारण के साथ साथ इलाज भी कराए हैं। ग्रामीणों ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णु देव साय और कलेक्टर धर्मेश साहू को इस प्रकार डॉक्टर आपके द्वार सुविधा के धन्यवाद दिया है।


खबर शेयर करें

Recent Posts