सारंगढ़ और सरसींवा क्षेत्र में 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

IMG-20240402-WA0009
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, गर्मी के दिनों में विद्युत के उपयोगिता बढ़ जाने से विद्युत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने इस संबंध में सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि बुधवार 3 अप्रैल 2024 को 132 /33 केव्ही कोतरी उपकेंद्र में नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की वजह से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लॉक तथा बिलाईगढ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र की संपूर्ण ग्रामीण सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। सारंगढ़ शहर की सप्लाई आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, परंतु फिर भी कुछ समय के लिए सप्लाई आपूर्ति बाधित हो सकती है। समस्त उपभोक्ताओं से निवेदन है कि पानी की व्यवस्था पूर्व से ही कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए के लिए खेद है। इस आशय की जानकारी विद्युत कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र नायक ने दी।


खबर शेयर करें

Recent Posts