राम मंदिर निर्माण करने वाले महतारी वंदन लाभार्थियों को कलेक्टर ने श्री रामचरित मानस भेंटकर किया सम्मानित

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़,/सारंगढ़ मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के ग्राम दानसरा में महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग राम मंदिर निर्माण करने वाले हितग्राही महिलाओं को
कलेक्टर धर्मेश साहू ने श्री रामचरितमानस पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रेरणादायक कार्यों की सराहना की। कलेक्टर धर्मेश साहू ने अपने संबोधन में कहा, “महतारी वंदन योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने योजना के धन का सही उपयोग कर अपने जीवन में बदलाव लाए हैं। आप सभी ने अपने उदाहरण से दिखाया है कि सही दिशा में मेहनत से क्या हासिल किया जा सकता है।” समारोह में सुभाष जालान, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, बैजन्ती लहरे, अनुपमा केशरवानी, रामकुमार थूरिया, कमल सिदार, प्रहलाद आदित्य, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े..  स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा जिला हॉस्पिटल और सीएमएचओ कार्यालय के निर्माण को समय सीमा में मानक स्तर के साथ पूर्ण करने के निर्देश गर्भवतियों का पंजीयन कर हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की नियमित जांच करने के निर्देश प्रति 3 माह में गर्भवतियों का पंजीयन अभियान चलाने के निर्देश अभियान चलाकर कुष्ठ, टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर मरीजों का चिन्हित कर इलाज करने के निर्देश

1.89 लाख महिलाओं को मिला योजना का लाभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,000 से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

खेल और प्रश्नोत्तरी का आयोजन

सम्मान समारोह के दौरान कुर्सी दौड़, चम्मच-नींबू दौड़ जैसी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। साथ ही, महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े विषयों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।

इसे भी पढ़े..  प्रत्येक वर्ष कुत्तों का टीकाकरण कराएं पशुपालक : पशु चिकित्सा डॉ महेंद्र पांडेय सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पशु चिकित्सालयों में 89 कुत्तों का हुआ टीकाकरण

मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति आभार

सम्मानित महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उनकी जिंदगी में अप्रत्याशित बदलाव लाया है। सरकार से प्राप्त इस राशि का अब वे बेझिझक अपने सदुपयोग में खर्च करती हैं।


खबर शेयर करें

Recent Posts