पार्षद झांकने तक नहीं आते…,बारिश होने से सतना के पॉश इलाके में भरा पानी, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें

सतना: सतना के पॉश इलाके भरहुतनगर क्षेत्र में शनिवार को बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया.  पानी निकासी ना होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ते मुश्किल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिनों से 1,000 से अधिक घरों का आवागमन बाधित है, जिससे लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं.

स्थानीय निवासियों ने लोकल 18 से बातचीत में प्रशासन की अनदेखी को चलते पानी भरने की समस्या का मुख्य कारण बताया. भरहुतनगर के निवासी धर्मराज त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों को ऐसे ही खोद दिया जाता है कि क्या कहे, फिर वहां कोई झांकने तक नहीं आता है. यह शासन ही लापरवाही है. वहीं कई लोगों ने नगर निगम के ठेकेदारों और स्थानीय पार्षद पर भी लापरवाही का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़े..  पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम से जुड़कर सारंगढ़ में मनाया गया वन्दे मातरम् का 150 वर्ष पीएम मोदी के आह्वान पर हाल में छाया वन्दे मातरम् की गूंज

बैंक कॉलोनी और मुख्त्यारगंज क्षेत्रों की सड़कों पर जमा पानी
भरहुतनगर के अलावा बैंक कॉलोनी और मुख्त्यारगंज कॉलोनी में भी स्थिति दयनीय है. इन क्षेत्रों की सड़कों पर मिट्टी का अंबार जमा है, जिससे वाहन फिसल कर गिर रहे हैं. इसी इलाके में टपरी चलाने वाले यादवेंद्र पटेल ने लोकल 18 से बताया कि यहां चप्पल हाथ में लेकर चलना पड़ता है. पार्षद जी तो झांकने तक नहीं आते. उनके लड़के कभी- कभी राउंड मार लेते हैं, लेकिन समस्या जस की तस रहती है.

इसे भी पढ़े..  धनिया की खेती से आमदनी: किसान देवनाथ नायक पारंपरिक खेती को छोड़कर कर रहा आधुनिक खेती

जल्द समाधान की मांग
स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

स्थानीय प्रशासन से अपील
भरहुतनगर के निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाए. लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के बाद इस तरह की समस्याएं बढ़ती हैं, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहता है.

इसे भी पढ़े..  दूसरे गांव में 11 एकड़ गिरवी रखी जमीन, 8 लाख की लागत से उगाई ये फसल

Source link


खबर शेयर करें