रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर सरिया के तहसीलदार कोमल साहू और थाना की टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा है। यह कार्रवाई राजस्व और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में दिखेगा ब्रिटिशकालीन जनजातीय विद्रोह का वास्तविक झांकी

राज्य के मुख्य सचिव ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसील में राजस्व और पुलिस टीम में टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने कहा गया था। उसी के परिपालन में मंगलवार और बुधवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना सरिया की टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। इनमें ट्रेक्टर के वाहन क्रमांक CG13L2643, CG13UE7957, 1 नया सोनालिका ट्रेक्टर आदि शामिल है।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहन फसलों के बीज उत्पादन और वितरण पर अनुदान राशि प्रति क्विंटल 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने की स्वीकृति

यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने कहा कि इस तरह खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर संलिप्त सभी वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश