IMG-20240609-WA0003
खबर शेयर करें

सारंगढ़ :छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार के समय रहे मंत्री के करीबीयों मे न जाने कितने लोग धन कुबेर बन गए और कईयो ने करोडो की आसामी बना ली उन्ही मे से एक नाम घनश्याम पटेल का भी आता है जो पूर्व मंत्री उमेश पटेल के बेहद करीबी बताये जाते है हलाकि हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है लेकिन ऐसा लोगो का कहना है चर्चा है की घनश्याम पटेल मंत्री के करीबी होने का फायदा उठाकर नौघटा क्षेत्र मे अपने रिश्तेदार भरत पटेल के नाम से संचालित पुष्पा मिनरल क्रेशर और खदान का संचालन नियम विरुद्ध कर अनाफ सनाफ पैसे कमाए और वर्तमान मे भी बगैर वैध अनुमति के अवैध खनन कर भाजपा सरकार को लाखों का चुना लगाया जा रहा है.

हमारे सूत्र की माने तो पुष्पा मिनरल के संचालन की जिम्मेदारी भले ही भरत पटेल की है लेकिन घनश्याम पटेल के इशारे पर वर्तमान मे बिना वैध अनुमति लिए अवैध खनन किया जा रहा है जिसपर खनिज विभाग के अफसरों का ध्यान नहीं गया | लिहाजा देखना लाजमी होगा की पूर्व मंत्री के करीबी होने का फायदा मिलेगा या भाजपा की सरकार मे अफसर कार्रवाई करने की हिमाकत करेंगे  यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, बाहरहाल पुष्पा मिनरल के खदान मे अवैध खनन का शिलशीला बदस्तूर जारी है!


खबर शेयर करें

Recent Posts