रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी की लाश मिली थी. वहीं आज किशोरी की मां भी घर में मृत पाई गई.

खबर शेयर करें

रायपुर. राजधानी से लगे धनेली में बीते दो दिन में मां और बेटी की अलग-अलग जगह से लाश मिली है. बीते दिन 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी की लाश मिली थी. वहीं आज किशोरी की मां भी घर में मृत पाई गई. मां-बेटी की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र है.

इसे भी पढ़े..  उस्ताद अल्लाउद्दीन ख़ान संगीत महाविद्यालय से सैकड़ों नेशनल-इंटरनेशनल टैलेंट, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज !

जानकारी के मुताबिक, मृत महिला का नाम हामिद बेगम है. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक रिसर्च की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी हुई है.

 


खबर शेयर करें

Recent Posts