सौरभ शर्मा का नरोत्तम मिश्रा से कनेक्शन? 2016 में लिखा था लेटर, अब हो गया वायरल

खबर शेयर करें

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरव शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. साथ ही उससे जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच सौरव शर्मा का कनेक्शन बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी सामने आया है. नरोत्तम मिश्रा ने साल 2016 में 12 अप्रैल को स्वास्थ्य आयुक्त को पत्र लिखा था, यह पत्र सौरभ की नियुक्ति को लेकर था. ग्वालियर CMHO ऑफिस में सहायक वर्ग 3 के लिए सौरव की नियुक्ति हुई थी. लेकिन विभाग में सहायक वर्ग 3 का पद न होने के कारण परिवहन विभाग में सौरव की नियुक्ति कर दी गई.

इसे भी पढ़े..  कड़कड़ाती ठंड में बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर ने छेड़ा मधुर राग, देर रात तक झूमती रही जनता

ग्वालियर के तत्कालीन कलेक्टर डॉ संजय गोयल ने परिवहन आयुक्त से अनुशंसा की थी. 10 जून 2023 को परिवहन आयुक्त ने सौरभ को सेवामुक्त कर दिया था. बता दें कि सौरभ शर्मा को उसके पिता डॉ. राकेश कुमार शर्मा के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे. भोपाल के करोड़पति आरटीओ पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के यहां सबसे पहले लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी और इनकम टैक्स भी कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़े..  चलो...आज साथ पढ़ते है, फिर लड़की को भेजी ऐसी लोकेशन, किताब की जगह खोलने लगा कपड़े

सौरभ के पास अभी तक की कार्रवाई में 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है. इनमें 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से लेकर 23 करोड़ की अन्य संपत्तियों और 6 करोड़ की एफडी शामिल है. सौरभ शर्मा इन दिनों विदेश में है. सौरभ शर्मा के आवास और उसके परिजनों के यहां एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं. सौरभ शर्मा रेड पड़ने से पहले ही दुबई चला गया था. साल 2023 में सौरभ शर्मा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts