पुलिस ने कर्नाटक बैंक और फेडरल बैंक के 216 खातों को सीज कर दिया

खबर शेयर करें

दुर्ग। साइबर ठगी मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कर्नाटक बैंक और फेडरल बैंक के 216 खातों को सीज कर दिया है. इन खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की आशंका जताई गई है. इन खातों को सीज करने का आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक जनवरी को दुर्ग एसपी को जारी किया था.

दरअसल, मोहन नगर थाना के स्टेशन रोड में स्थित कर्नाटक बैंक की शाखा में संचालित 111 खातों को और सीज किया है. पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन को देखते हुए मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही सुपेला थाना पुलिस ने फेडरल बैंक के 105 खातों में हुए 1 करोड़ 2 लाख 34 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन को लेकर एफआईआर दर्ज की है. मोहन नगर पुलिस और सुपेला पुलिस सभी खातों की डिटेल्स निकालकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े..  मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व प्रचार प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित

एडीशनल एसपी अभिषेक झा दुर्ग ने बताया कि उन्होंने यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर दर्ज किया है. कर्नाटक बैंक में संचालित 111 बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में हुए अलग-अलग साइबर फ्रॉड के करीब 86.33 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं. इसके साथ ही इस मामले की जांच भारत सरकार गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी की जा रही है.

इसे भी पढ़े..  Delhiअंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) एक वैश्विक संगठन है जो दुनिया भर में सहकारी समितियों को एकजुट करता है, उनका प्रतिनिधित्व करता है और उनकी सेवा करता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई साइबर ठगी के केस हुए हैं. एक जनवरी को दुर्ग एसपी के पास मेल आया कि इस मामले की जांच कर जानकारी दी जाए. देश के कई राज्यों में हुई साइबर ठगी का पैसा जैसे ही दुर्ग में संचालित बैंक के खातों में आया तो गृह मंत्रालय भारत सरकार से इसकी जांच शुरू की है.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : 20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का होगा मतदान

इसके बाद दुर्ग एसपी के आदेश पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 317(2), 317 (4), 318(4), 61(2) (ए) के तहत अपराध दर्ज किया. पुलिस मामले की जांच के दौरान सभी 111 संबंधित खाताधारकों को नोटिस देकर उनके मूल दस्तावेज के साथ उपसस्थित होने के निर्देश दिए हैं.


खबर शेयर करें

Recent Posts