मिशन शक्ति के तहत तीन संविदा पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित आईटी असिस्टेंट, कार्यालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़, । भारत सरकार के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हब के लिए स्वीकृत पदों पर भर्ती की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में रिक्त तीन पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी भर्ती संबंधी सूचना प्रकाशित की गई है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईटी असिस्टेंट के एक अनारक्षित पद के लिए निर्धारित मासिक वेतन 20,900 रूपए तथा वेतन मैट्रिक्स में लेवल-7, कार्यालय सहायक के एक अनारक्षित पद के लिए 18,420 रूपए मासिक वेतन तथा लेवल-6 और डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के एक अनारक्षित पद के लिए 14,200 रूपए मासिक वेतन तथा लेवल-4 निर्धारित है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेलभाठा मैदान के पीछे, सारंगढ़, पिन-496445, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पते पर पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन निर्धारित तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त होना आवश्यक है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  वन रक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की मौत पर सीएम साय ने जताया दुख, सोशल मीडिया में 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा

Recent Posts