सारंगढ़ में दिखा शांति प्रिय भारत बंद का पूर्ण असर,प्रतिष्ठाने रही पूरी तरह बंद

खबर शेयर करें

सारंगढ़ ,,अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज (21 अगस्त)’ भारत बंद’ का आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं।वहीं इस एक दिवसीय भारत बंद का असर सारंगढ़ जिला मुख्यालय में भी देखने को मिला यहां पूर्ण रूप से प्रतिष्ठाने सुबह से ही बंद है.एक तरह से देखा जाए तो सारंगढ़ में भारत बंद को पूरा समर्थन मिला।

इसे भी पढ़े..  कोरबा जिले में लापता तीन कॉलेज दोस्तों का 72 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। हसदेव नदी में आज सुबह से फिर सर्चिंग की जा रही है।

ऐसे में सवाल ये हैं कि भारत बंद क्यों बुलाया गया है? सुप्रीम कोर्ट का वो कौन-सा फैसला है, जिसका दलित संगठन विरोध कर रहे हैं? दलित संगठनों की क्या मांगे हैं? संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में लेटरल एंट्री क्यों सवालों के घेरे में है?


क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

इसे भी पढ़े..  रायपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या:रेलवे ट्रैक पर दो भाग में कटी मिली लाश, पत्नी-बच्चों के साथ किराए के घर में रहता था

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था, ”सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए – सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्‍य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है।”


खबर शेयर करें

Recent Posts